छत्तीसगढ़

पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत बने आयुष्मान कार्ड: कलेक्टर

मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विकासखण्डवार संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी तथा पूर्ण टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, आभा कार्ड, विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली तथा लक्षित प्रगति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए छूटे हुए लोगों का सूचीकरण कर शत-प्रतिशत कार्ड बनाने निर्देशित किया। इसी प्रकार उन्होंने एनआरसी की प्रगति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने पथरिया में एनआरसी संचालन बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सीएमएचओ डॉ. शीला साहा एवं संबंधित अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ को नोटिस जारी करने एवं जांच कर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने स्वास्थ्य के सभी मानकों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ बेहतर कार्य करने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों का पूरी सेवाभाव के साथ उपचार एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *