अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को सरगुजा सम्भागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ई ऑफिस एवं आईगॉट कर्मयोगी पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री जियाउर रहमान सहित संभागस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपायुक्त श्री आर.के. खूंटे ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को दक्ष करना और नए तकनीक से अवगत कराना है। वहीं उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशासन के कार्यों एवं विकास कार्यों को नई गति देगा, उन्होंने शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशाला में महत्वपूर्ण बिंदुओं को बेहतर ढंग से सीखने-समझने कहा। इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री रहमान ने पळव्ज् प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, भूमिका आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसमें पंजीयन कराना होगा एवं कार्यशाला के नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोर्स करने होंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित शिक्षण प्रणाली, प्रशासनिक सुधार तथा सेवा गुणवत्ता में वृद्धि के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया।
संबंधित खबरें
किसानों का विश्वास बढ़ा, जिले में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और सरल
मुंगेली, 01 दिसम्बर 2025/sns/-शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से निरंतर जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारू रूप […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं .0आवासीय पट्टा और ऋण वसूली के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश
दुर्ग, 25 नवंबर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]
प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी काउंसलिंग 28 जुलाई को
जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का वर्गवार प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in एवं जिलें की वेबसाइट पर जारी की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग की 28 जुलाई 2025 को निर्धारित किया गया है। जिसमें […]

