मुंगेली, 12 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का अवसर भी मिल रहा है। है। यह योजना माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान तथा सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जिले के ग्राम कचरबोड, पथरिया की निवासी श्रीमती नीतू वर्मा को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 01 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस राशि से उन्हें घर के खर्चों में मदद मिल रही है और वे अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई पर भी ध्यान दे पा रही हैं। अब तक उन्हें लगभग 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे उनके परिवार को काफी सहारा मिला।
श्रीमती नीतू वर्मा ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। सीमित आय के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई। उन्होंने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

