मुंगेली, 11 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत पंचायत सचिव स्व. श्री शिवशंकर पटेल की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके पुत्र देवधर पटेल को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत सचिव स्व. श्री शिवशंकर पटेल की शासकीय सेवा के दौरान आकस्मिक निधन होने पर उनके पुत्र देवधर पटेल ने अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया था। जिस पर जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पंचायत सचिव के पद हेतु चयनित किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टोरेट परिसर में राज बिहान रसोई का हो रहा संचालन
राजनांदगांव, 26 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सीआरपी-ईपी ग्रुप लक्ष्य कंसल्टेंसी (श्री हरि स्वयं सहायता समूह) द्वारा कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में राज बिहान रसोई का संचालन किया जा रहा है। राज बिहान रसोई के माध्यम से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले नागरिकों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉफ के लिए स्थानीय मांग अनुसार गुणवत्तापूर्ण छत्तीसगढ़ी पारंपरिक […]
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 09 सितंबर 2025/sns/- स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सहायक केंद्र प्रवर्तित योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत् जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कबीरधाम को वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत 16 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजनान्तर्गत बैंको के माध्यम […]
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

