दुर्ग, 09 मार्च 2026/sns/- प्रदेश सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का आधार भी बन रही है। दुर्ग जिले के बघेरा ग्राम की रहने वाली कमलेश्वरी यादव की कहानी बताती है कि कैसे सरकार की एक संवेदनशील पहल, एक महिला के दृढ़ संकल्प से मिलकर पूरे परिवार और समाज की तस्वीर बदल सकती है। श्रीमती कमलेश्वरी योजना से मिलने वाली राशि का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को गढ़ने में कर रही हैं, क्योंकि उनका मानना है कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो परिवार की अगली पीढ़ी के लिए समृद्धि के द्वार खोल सकती है। घर के बजट में इस निश्चित मासिक आय के जुड़ जाने से अब वे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्कूल की फीस और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्रियों का इंतजाम बिना किसी मानसिक दबाव के कर पा रही हैं, जिससे उनके बच्चों के सपनों को भी अब एक मजबूत आधार मिल गया है। वहीं दूसरी ओर, कमलेश्वरी की यह सफलता केवल व्यक्तिगत लाभ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे सामूहिक प्रगति का जरिया बनाया है। वे अपने क्षेत्र के स्व-सहायता समूह से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने समूह की अन्य दीदियों को भी इस राशि के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया है। कमलेश्वरी बताती है वे अपने समूह की महिलाओं के साथ मिलकर महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को छोटी-छोटी बचतों के माध्यम से एक कार्यशील पूंजी के रूप में उपयोग करते हुए अपने समूह के विभिन्न कार्यों और स्थानीय स्तर पर संचालित होने वाले छोटे व्यवसायों में निवेश कर रही हैं। इस सामूहिक प्रयास ने समूह की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है और गाँव की महिलाओं के बीच उद्यमिता की भावना को भी जगाया है। आज कमलेश्वरी यादव बघेरा की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं, जो यह साबित करती हैं कि जब एक नारी आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज और समूह को समृद्धि की ओर ले जाने का सामर्थ्य रखती है।।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह का मंगलवार को होगा समापन समापन के अवसर पर होंगे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का तीन दिवसीय भव्य आयोजन मंगलवार को जगदलपुर सिटी ग्राउंड में अपने रंगारंग समापन की ओर अग्रसर है। राज्य की समृद्ध कला और विरासत को समर्पित समारोह तीसरे और अंतिम दिन दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देगा। कार्यक्रम की शुरुआत मोक्षी पांडे द्वारा प्रस्तुत […]
आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी ने दरभा विकासखंड में आकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का लिया जायजा
जगदलपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/- भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी श्री शोभित जैन के द्वारा शुक्रवार को दरभा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कियासंयुक्त सचिव ने सबसे पहले तीरथगढ़ पंचायत में आईएफसी […]
पुसनाला में गैबियन संरचनाओं से मिट्टी कटाव पर लगा प्रभावी नियंत्रण
बीजापुर, 02 दिसंबर 2025/sns/-भोपालपटनम विकासखंड की ग्राम पंचायत तमलापल्ली के आश्रित ग्राम गौरारम से होकर बहने वाले पुसनाला में अत्यधिक ढलान के कारण बारिश के समय पानी तेज गति से बहता था। जिससे नाले के किनारों पर लगातार मिट्टी कटाव की समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए महात्मा गांधी […]


