जगदलपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/- भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी श्री शोभित जैन के द्वारा शुक्रवार को दरभा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कियासंयुक्त सचिव ने सबसे पहले तीरथगढ़ पंचायत में आईएफसी की दीदियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया, इस दौरान दीदियों द्वारा बताया गया कि सोलर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सब्जियों की जैविक खेती कर रही हैं। इसके साथ ही जैविक खाद का स्वयं उत्पादन कर उसे एफपीओ के माध्यम से बाजार तक पहुँचाने की व्यवस्था की भी जानकारी दी। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए उत्पादन बढ़ाने, बेहतर पैकेजिंग और बाजार विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संयुक्त सचिव श्री जैन ने इसके पश्चात डिलमिली में उद्यानिकी विभाग एवं उद्यानिकी महाविद्यालय द्वारा लगाए गए कॉफी प्लांटेशन का साइट विजिट किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कॉफी उत्पादन से संबंधित कार्यों, पौधों की वर्तमान स्थिति, सिंचाई एवं रख-रखाव की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री जैन ने कॉफी प्रोसेसिंग पूर्ण होने के बाद उसे बाजार तक पहुँचाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने पौधों की वृद्धि एवं भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन करते हुए कॉफी उत्पाद के मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग एवं मार्केट लिंक तैयार करने पर विशेष जोर दिया। संयुक्त सचिव श्री जैन ने निरीक्षण में यूनेस्को की पर्यटन सूची में शामिल धुरमारास गाँव का अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन स्थल में बैम्बू राफ्टिंग, होम-स्टे संचालन करने वाले पर्यटन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। चर्चा में स्थानीय पर्यटन को सशक्त बनाने, होम-स्टे, पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने एवं बैम्बू राफ्टिंग को सुरक्षित और आकर्षक बनाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत यह भ्रमण ग्रामीण आजीविका संवर्धन, कृषि-आधारित उद्यम, पर्यटन विकास एवं स्थानीय समुदायों की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने की दिशा में किया गया। इस दौरान दरभा जनपद पंचायत सीईओ श्री बीरेंद्र बहादुर, आकांक्षी कार्यक्रम के जिला प्रभारी और आकांक्षी कार्यक्रम के फेलो भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
प्रशासन के सख्त रुख से धान के अवैध परिवहन, भंडारण में लगे बचौलियों और कोचियों के हालत हो रहे पस्त, कार्यवाही निरंतर जारी
रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त रुख से लगातार कार्रवाई चल रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में गठित संयुक्त जांच दलों ने 30 नवंबर और 01 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान […]
कलेक्टर ने बी.आर. साव स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था एवं साफ-सफाई की कमी पर जताई नाराजगी
उप प्राचार्य सहित एच. एम. व व्याख्याताओं को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश मुंगेली, 06 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला मुख्यालय स्थित बी.आर. साव शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, कक्षाओं में अव्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी पाए जाने पर […]
युक्तियुक्तकरण अभ्यावेदन के लिए 28 जुलाई तक करें आवेदन संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में समिति करेगी विचार
युक्तियुक्तकरण अभ्यावेदन के लिए 28 जुलाई तक करें आवेदन : संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में समिति करेगी विचार रायपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिला स्तरीय समिति के विरुद्ध प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई […]

