छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर मानवता की मिसालः बीजापुर में रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह

बीजापुर, 09 मार्च 2026/sns/-सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर आज बीजापुर जिले में मानवता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार तथा डॉ. बीआर पुजारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ एवं सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस के बैनर तले सीआरपीएफ 170 बटालियन बीजापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सीआरपीएफ जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा- इस रक्तदान शिविर में सीआरपीएफ के जवानों  ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रक्तदान करने वाले जवानों और युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की झलक साफ दिखाई दी।
मानव सेवा का संदेश- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला है।
रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।
समाज के लिए प्रेरणादायी पहल- बीजापुर में आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *