अम्बिकापुर, 09 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 09 मार्च 2026 को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदी आरा सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा एवं केदारपुर, सेजेस गांधीनगर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 8210 विद्यार्थियों में से 7958 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 252 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उर्दू विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 80 विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
’मध्यस्थता-राष्ट्र के लिए’’ अभियान में छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी सफलता मध्यस्थता के माध्यम से निपटाए गए 1962 मामले
बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- न्यायिक प्रणाली में लंबित मामलों की संख्या कम करने और जन-हितैषी न्याय को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और उच्चतम न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) ने दिनांक 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक आयोजित 90-दिवसीय राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता […]
समाचार संघर्ष से सफलता तक ‘लखपति दीदी’ बनीं सुनीता आत्म निर्भरता की मिसाल”
जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/sns/- कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए दर-दर भटकने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। जिनके दिन कभी आर्थिक तंगी और संघर्ष से घिरे रहते थे, वही सुनीता अब अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। कभी गाँव […]
दिशा समिति की बैठक आज
बिलासपुर, 25 जून 2025/sns/- जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में 25 जून को सवेरे 10.00 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में होगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विभाग प्रमुखों से बैठक में पूरी जानकारी के साथ अनिवार्य […]


