राजनांदगांव, 09 मार्च 2026/sns/-प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय में सुडोकू गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तार्किक क्षमता और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। सुडोकू बौद्धिक खेल से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, एकाग्रता एवं समस्या का समाधान कौशल को विकसित करने में सहायक होता है। साथ ही यह उनके स्मरण शक्ति, धैर्य एवं मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाता है तथा मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों के सुडोकू पहेलियों को हल किया और पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता निभाई। इस प्रकार की गतिविधियां में विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को भी रोचक बनाती है। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड अम्बिकापुर में किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ध्वजारोहण करेंगे। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर श्री विलास […]
तेंदूढार बैरियर में 8 अक्टूबर को सुबह 7 बजे होगा दौड़ विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 अक्टूबर 2025/sns/-वन विभाग द्वारा वाइल्ड लाइफ वीक 2025 अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वन डिविजन में सारंगढ़ तहसील में केडार के पास तेंदूढार बैरियर में “रन फॉर नेचर, विल्ड लाइफ सेफ्टी” थीम पर दशक मैराथन (दौड़) का आयोजन 8 अक्टूबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कार 5000, 3000 […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
जगदलपुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ निर्माण रजत जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में क्षेत्र के कई रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान […]



