छत्तीसगढ़

सुकमा में रेत खदान की ई-नीलामी का आगाज़, 19 मार्च से खुलेंगी बोलियां

सुकमा, 27 फरवरी 2026/sns/- जिले में खनिज उत्खनन को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) ने नगर पालिका परिषद सुकमा अंतर्गत सुपनार साधारण रेत खदान के आवंटन के लिए‘रिवर्स ऑक्शन’ (ई-नीलामी) की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत संपन्न होगी।
19 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन बोली प्रक्रिया
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तकनीकी एवं वित्तीय बोलियां 19 मार्च 2026 को सुबह 10ः00 बजे से आमंत्रित की जाएंगी। इच्छुक और पात्र बोलीदाता 25 मार्च 2026 शाम 5ः30 बजे तक अपनी बोलियां ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। सात दिवसीय इस ई-नीलामी प्रक्रिया में केवल अर्हताधारी (Eligible) आवेदकों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा।
डैज्ब् पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया
नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मकता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नीलामी से राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ प्रक्रिया में निष्पक्षता भी बनी रहेगी।
यहाँ देखें विस्तृत जानकारी
इच्छुक आवेदक निविदा की शर्तों, पात्रता और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर प्राप्त कर सकते हैंकृ
MSTC ई-कॉमर्स पोर्टल: mstcecommerce.com
खनिज विभाग, छत्तीसगढ़: chhattisgarhmines.gov.in
जिला प्रशासन सुकमा: sukma.gov.in
इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा), संबंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल पर भी विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *