सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बरदुला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोसीर और गोडिहारी में आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 4 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 12वी और 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
संबंधित खबरें
सारंगढ़ में उद्यमियों के लिए 4 दिसंबर को कार्य शाला का आयोजन रैम्प योजना के कार्यशाला में एम एस एमई महिला उद्यमी स्व-सहायता समूह को मिलेगा मार्गदर्शन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 दिसंबर 2025/sns/-महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से “एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, माकेटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें रैम्प योजना के अतंर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों […]
जिले में तीन चरणों में मनाया जा रहा है हर घर तिरंगा कार्यक्रम
हर नागरिक की भागीदारी होगी सुनिश्चित अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार बिलासपुर, 6 अगस्त 2025/जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के सफल आयोजन हेतु 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में व्यापक कार्ययोजना तैयार […]
धान बिक्री के लिए किसान पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रकबा जोड़ने या हटाने के लिए किसान आईडी का ही उपयोग करें सीएससी का नहीं
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 अक्टूबर 2025/sns/- धान बिक्री के लिए जिले के किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रकबा जोड़ने या हटाने (संशोधन), त्रुटि सुधार कार्य किसान आईडी से ही करें, सीएससी आईडी प्रयोग नहीं करें। एग्रीस्टेक का हेल्पलाइन नंबर 18002331033 है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी, अपने […]

