अम्बिकापुर, 26 फरवरी 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 फरवरी 2026 को सुबह 10ः00 बजे से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में हृदय रोग जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के कार्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों व चिकित्सक दल उपस्थित रहेंगे। हृदय रोग से संबंधित बच्चे शिविर स्थल में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 अंतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर
मुंगेली, 11 दिसम्बर 2025/sns/-*शासन द्वारा जिले के युवाओं को कला, प्रतिभा और संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन 19 दिसम्बर को किया जाएगा। युवा उत्सव में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई […]
हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्युमृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर 2025/sns/- बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत दिनों हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है, साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों […]
हर घर तिरंगा अभियान में होनी चाहिए सबकी सहभागिता : कलेक्टर
हर घर तिरंगा अभियान में होनी चाहिए सबकी सहभागिता : कलेक्टर – अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के डैश बोर्ड में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश – एग्रीस्टैक के माध्यम से किसान पंजीयन में आ रही तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए कहा – फाइल भेजने […]

