छत्तीसगढ़

संस्कृत विषय की हायर सेकण्डरी परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत दिनांक 25 फरवरी 2026 को संस्कृत विषय की परीक्षा जिले के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 01 में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

कलेक्टर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बतौली परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक एवं सुचारू पाई गई। परीक्षा केन्द्र में पंजीकृत 23 परीक्षार्थियों में से सभी 23 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।

जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा बताया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा शेष परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु भी सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *