छत्तीसगढ़

एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने 10वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण


रायपुर, 25 फरवरी 2026/sns/-रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे ने 10वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल माना कैंप रायपुर निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री चौबे ने परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *