छत्तीसगढ़

अहिवारा विधानसभा में 10 ओपन जिम निर्माण हेतु 60 लाख रूपए स्वीकृत



दुर्ग, 08 अक्टूबर 2025/
sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत् प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा अंतर्गत विकासखण्ड धमधा में 10 निर्माण कार्यों के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृत दी है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विख धमधा के ग्राम पंचायत एवं ग्राम कोड़िया, नारधा, खपरी (कु), अहेरी, सांकरा, पाहरा, ओखरा, बागडूमर, पोटिया एवं मोहंदी सहित 10 ग्रामों में ओपन जिम निर्माण हेतु प्रत्येक ग्राम के लिए 6-6 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *