छत्तीसगढ़

जिले के सभी ब्लॉक में होगी पशु औषधि विक्रय केन्द्र की स्थापना

बीजापुर, 23 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पशु औषधि विक्रय केन्द्र खोला जाना है। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सेवा केन्द्र एवं सहकारी समितियों के माध्यम से पशुपालकों को सस्ती दरेां पर अच्छी गुणवत्ता की पशु औषधियां उपलब्ध कराना है। पशु औषधि केन्द्रों के परिपालन हेतु न्यूनतम 120 स्क्वायर फिट स्वयं की या किराये की जगह की आवश्यकता होगी तथा बी फार्मा/डी फार्मा डिग्री होल्डर एवं ड्रग्स सेल लाईसंेस का होना आवश्यक है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला बीजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 4 विकासखंडों में पशु औषधि विक्रय केन्द्र का संचालन प्रधानमंत्री कृषि सेवा केन्द्र एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक समितियों अधिक जानकारी के लिए निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते है एवं आवेदनकर्ता ऑनलाईन पोर्टल www.dahd.gov. in पर आवेदन कर सकते है। पशु औषधि विक्रय केन्द्र की स्थापना से जिले के पशुपालकों को सस्ते दर पर पशु औषधियां उपलब्ध होंगी जिससे पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *