बिलासपुर, 20 फरवरी 2026/sns/-जिले में संचालित शासकीय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत 1लीं से 7वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली से चौथी कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 मार्च से, छठवीं, सातवीं, नवमी एवं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 25 मार्च से प्रारंभ होगी। नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक वहीं शेष कक्षाओं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। कक्षाओं के अनुरूप वार्षिक परीक्षा का समय भिन्न-भिन्न निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी विषयों की प्रयोजना कार्य 5 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। परीक्षा उपरांत विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करें एवं मध्यान्ह भोजन का सुचारू रूप से संचालन हो।
संबंधित खबरें
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम
2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा आयोजन ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर केंद्रित होगा कार्यक्रम रायपुर, 01 अगस्त 2025/ देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त 2025 तक […]
कलेक्टर सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने किया स्वेच्छा से रक्तदान
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, श्री […]
स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को हर 30 मिनट में मिल रही है विद्युत खपत की जानकारी
राजनांदगांव, 29 दिसम्बर 2025/sns/- विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के द्वारा जारी मीटरिंग कोड एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये नियमों के पालन में सभी घरेलू, गैर घरेलु एवं शासकीय विभाग के कनेक्शनों में (कृषि पंपों को छोड़कर) के पुराने मीटरों […]

