छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को हर 30 मिनट में मिल रही है विद्युत खपत की जानकारी

राजनांदगांव, 29 दिसम्बर 2025/sns/- विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के द्वारा जारी मीटरिंग कोड एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बनाये गये नियमों के पालन में सभी घरेलू, गैर घरेलु एवं शासकीय विभाग के कनेक्शनों में (कृषि पंपों को छोड़कर) के पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदला जा रहा है। यह कार्य भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त निर्देशों पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें में 02 लाख 70 हजार 688 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही उपभोक्ताओं को मोर बिजली एप के माध्यम से हर आधे घंटे की खपत का रिकॉर्ड मिलने लगा है।

राजनांदगांव शहर के जीवन कालोनी के रहवासी श्री संजय मिश्रा ने बताया कि बिजली विभाग ने उनके घर में स्थापित पुराने विद्युत मीटर को बदलकर नये स्मार्ट मीटर लगाया है, दो महीने पहले स्थापित इस स्मार्ट मीटर से वे मोबाइल पर घर में विद्युत खपत की हर एक-एक यूनिट की जानकारी हासिल कर पा रहे है। इससे उन्हे घर में उपलब्ध विद्युत सामग्री जैसे फ्रिज, एसी, टीवी, ट्यूबवेल, हीटर, गीजर, पंखे, लाइट इत्यादियों के विद्युत खपत को समझने में सुविधा मिल रही है। साथ ही विद्युत बचत करने का प्रोत्साहन भी मिल रहा है। और हर आधे घंटे की खपत का रिकार्ड में मोर बिजली ऐप से अपने घर का खपत भी देख पा रहे हैं।

बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक और समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं की बिलिंग एवं रीडिंग संबंधी शिकायत दूर हो रही है और उपभोक्ता संतुष्ट हैं। पावर कंपनी ने बताया कि ऊर्जा खपत की गणना की दृष्टि से दोनों मीटर एक ही है। परंतु स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि यह पारदर्शिता के साथ सूचना आदान-प्रदान करने की क्षमता रखता है। जिससे आपके बिजली बिल खपत की सारी जानकारी आपको मोबाईल फोन पर मोर बिजली एप के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। तथा जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां पर बिलिंग और रीडिंग सही समय पर हो रही है।

विद्युत विभाग के पब्लिसिटी ऑफिसर श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी ने बताया कि राजनांदगांव वृत्त के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कुल 235230, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई जिलें में 81213 एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें में 62008 घरेलू, गैर घरेलु एवं षासकीय विभाग के कनेक्षनों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होने कहा है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी एवं सटीक बिलिंग और ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा। स्मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कंपनी की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं।

पी.आर.ओ. श्री मंडावी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जीनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिनके कर्मचारी यूनिफार्म एवं विद्युत विभाग के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आईकार्ड के साथ कार्यालयीन समय में मीटर लगाने का कार्य करते हैं। किसी भी उपभोक्ताओं को इन कर्मचारियों से कोई भी शिकायत हो तो संबंधित जोन या वितरण केंद्र के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे

ऽ बिलिंग में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त। सही रीडिंग एवं सही बिलिंग। बिजली कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से छूटकारा।

ऽ स्मार्ट मीटर में सूचना की पारदर्शिता।

ऽ उपभोक्ता को खपत का पूरा विवरण। हर 30 मिनट की खपत की जानकारी फोन पर जिससे विद्युत का किफायती से उपयोग किया जा सकेगा।

ऽ उपभोक्ता के वोल्टेज एवं आपूर्ति बाधित होने की पूर्व सूचना मोर बिजली एप द्वारा दी जाएगी।

ऽ भविष्य में सोलर रुफटॉप कनेक्शन लेने पर नये मीटर मॉडेम खरीदने की आवश्यकता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *