अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 जिले के निर्धारित 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। हायर सेकण्डरी परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में कुल हाईस्कूल के 9,731 तथा हायर सेकण्डरी के 8,025 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इस प्रकार कुल 17,756 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिले के समस्त 75 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य एक सहयोगी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे। सामग्री प्राप्ति हेतु दो कुन्दों (दो ताले) वाली 02 पेटियां (ताला-चाबी सहित) साथ लाना अनिवार्य किया गया है। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटियों में सुरक्षित रखी जाएगी। इसके पश्चात निर्धारित रूट चार्ट-09 के अनुसार 1 से 4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में बस के माध्यम से परिवहन कर संबंधित थाना/चौकी में पेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी। परीक्षाओं की गोपनीयता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
कोरबा, 31 अक्टूबर 2025/sns/-देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को […]
धरती आबा अभियान से जनजातीय समुदाय को मिली नई पहचान
मोहला, 19 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही जिले में स्थानीय शालाओं में जाति प्रमाण पत्र शिविर भी आयोजित किए […]
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Launches One-Click Single Window System 2.0
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Launches One-Click Single Window System 2.0 Chhattisgarh to Emerge as a Leading State in Ease of Doing Business “Chhattisgarh is swiftly progressing towards becoming India’s new growth engine”– Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Investment proposals worth Rs 1.23 lakh crore received; over 20,000 youth to gain employment Logistics […]

