छत्तीसगढ़

ग्राम बरबसपुर में 08 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

मुंगेली, 13फरवरी 2026/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बरबसपुर में मेन रोड तिराहा के पास 08 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार बांधी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अमित शाह एवं आबकारी आरक्षक श्री हरिचरण्ण खुंटे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *