छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 16 फरवरी से

सुकमा, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियानयोजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में त्रिस्तरीय पंचायतों की ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 से जिला पंचायत संसाधन केंद्र, सुकमा में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक समझ को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों एवं अधिकारों के साथ-साथ पंचायत राज अधिनियम, पेसा नियम, एलएसजीडी विषय, पंचायत आकलन सूचकांक, स्वयं के स्रोत से आय, पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका एवं जिम्मेदारियां, विभिन्न शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की शक्तियां, वित्तीय प्रबंधन, स्थानीय विकास योजनाओं का निर्माण एवं उनकी निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
169/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *