जांजगीर-चांपा, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में वर्ष 2025 की जन्म-मृत्यु पंजीयन की समीक्षा की गई। उन्होंने शत् प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीयन करने हेतु रजिस्ट्रारों एवं उप रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए। साथ ही जिलें में समस्त संस्थागत इकाईयों एवं निजी चिकित्सालयों को जन्म-मृत्यु के घटना का निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कूजुर, सर्व एसडीएम एवं जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) जिला योजना एवं सांख्यिकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजि] तनुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से फैलाई गई मतदाता जागरूकता
कोरबा, 25 जनवरी 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय आयोजन शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रही, जिसके माध्यम से […]
वॉटरशेड महोत्सव जल संरक्षण पर रील बनाएं जीतें 50 हजार रुपये का पुरस्कार
रायगढ़, 6 दिसम्बर 2025/sns/- जल संरक्षण और वॉटरशेड विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग द्वारा वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। यह […]
पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू
स्थान: श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू श्रद्धा की छांव में, व्यवस्था की डोर थामे — विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में रथ यात्रा का संकल्प जब सेवा बने संकल्प और आस्था बने आयोजन — रथ यात्रा […]

