बिलासपुर, 9 फरवरी 2026/sns/-राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 12 एवं 13 फरवरी को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई कोनी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 26 निजी कंपनियों द्वारा फायनेंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, मेडिकल व फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाईल इंडस्ट्री, सर्विस टेक्निकल, मेनुफैक्चरिंग, सिक्यूरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, आटोमोबाईल, ज्वेलेरी जैसे क्षेत्रों में लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन, ई रोजगार पोर्टल में आवेदक का ऑनलाईन मेला पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, फोटो, बायोडाटा एवं निर्धारित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते है। मेले में शामिल होने एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी www.erojgar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कोनी से भी संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
चाईनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण मंडल की आम जनता से अपील
दुर्ग, 14 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के द्वारा 25 फरवरी 2017 को अधिसूचना जारी कर नायलोन, सिंथेटिक अथवा किसी भी प्रकार के धारदार पदार्थ युक्त धागे चाईनीज मांझा के उत्पादन, विक्रय, भंडारण, आपूर्ति एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।पर्यावरण संरक्षण मंडल से प्राप्त जानकारी […]
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 2 अगस्त को निकलेगी सायकिल रैलीकलेक्टर ने की आम नागरिकों से सहभागिता की अपील
धमतरी, 31 जुलाई 2025/sns/- जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सहायक संचालक समाज कल्याण डॉ मनीषा पाण्डे ने बताया कि शनिवार 2 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन रुद्री चौक से गंगरेल तक साइकिल […]
हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मृत्युमृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि
बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर 2025/sns/- बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में विगत दिनों हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई है, साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों […]

