छुरिया विकासखंड के ग्राम चिरचारीकला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत मनाया गया स्वच्छता तिहार
स्कूली बच्चों, ग्रामीणजन एवं स्वच्छता दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली निकाली
राजनांदगांव 08 फरवरी 2026। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरचारीकला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता तिहार का सफल आयोजन किया गया। स्वच्छता तिहार के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ में ग्रामीणजन एवं स्वच्छता दीदियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ सार्वजनिक स्वच्छता, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान मुक्तिधाम में साफ सफाई की गई तथा स्वच्छता शपथ ली गई। इस अवसर पर करारोपण अधिकारी श्री दानेन्द्र सिंह ठाकुर, बीसी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, शिक्षक गण, जनपद पंचायत सदस्य छुरिया श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

