राजनांदगांव, 06 फरवरी 2026/sns/-जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम जामसरारखुर्द में एक समय जब पानी की चिंता के साथ दिन की शुरूआत होती थी। ग्रामीण महिलाओं को घर का कार्य छोड़कर दूर तक पानी की व्यवस्था के लिए जाना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में तो हालात और भी कठिन हो जाते थे, लेकिन शासन के जल जीवन मिशन ने इस गांव की रोजमर्रा की कहानी बदल दी है। अब ग्राम जामसरारखुर्द में सुबह नल खोलने से शुरू होती है। ग्रामीण महिलाओं को घर का कार्य छोड़कर पानी की व्यवस्था के लिए परेशानी नहीं होती है। योजना के तहत नल के माध्यम से ही घर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। गांव में बने 12 मीटर ऊंचे एवं 40 किलोलीटर क्षमता वाले जलागार से पूरे गांव में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। राइजिंग मेन और लंबी वितरण पाइपलाइन के जरिए पानी हर गली, हर घर तक पहुंचाया गया है। गांव के कुल 133 घरों में नल कनेक्शन लगने से अब पानी के लिए किसी को इंतजार नहीं करना पड़ता है। योजना के तहत बोरवेल, सबमर्सिबल पंप, क्लोरीनेशन व्यवस्था और इलेक्ट्रोक्लोरीनेशन सिस्टम की स्थापना से पानी की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की गई है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम हुई हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा महिलाओं के समय में बड़ा बदलाव आया है। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम को हर-घर-जल प्रमाणित किया गया और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई। जल जीवन मिशन से ग्राम जामसरारखुर्द की दिशा और दशा बदली है तथा ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है।
संबंधित खबरें
यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन
मोहला, 24 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 22वें दिन यातायात पुलिस मोहला द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ समाज सेवा को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी.सिंह ने स्वेच्छा से […]
पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री श्री साय
पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, […]
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने किसानों को वितरित की फसल बीमा पॉलिसी
मोहला, 17 फरवरी 2026/sns/-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 के तहत जिले के समस्त ऋणी कृषकों के लिए “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय के वीसी कक्ष में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि […]

