छत्तीसगढ़

सुकमा राजवाड़ा रामारामिन माता मेला प्रारंभ, नगर पालिका ने की व्यापक व्यवस्थाएं

सुकमा, 5 फरवरी 2026/sns/-नगरपालिका परिषद सुकमा क्षेत्रांतर्गत राजवाड़ा रामारामिन माता मेला वर्ष 2025-26 के अवसर पर 4 फरवरी 2026 को सुकमा मेला स्थल में भव्य रूप से शुभारंभ हुआ। मेले के सफल आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद सुकमा द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां की गई हैं।
मेले में स्थानीय व्यापारियों सहित अन्य शहरों एवं नगरों से आए व्यवसायियों के लिए दुकान लगाने की विशेष व्यवस्था की गई। इसके अंतर्गत मेला स्थल की उबड़-खाबड़ भूमि का समतलीकरण, रात्रिकालीन विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती की गई है। अतिथियों एवं मेले में आने वाले नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टेंट एवं बैठक व्यवस्था भी नगर पालिका परिषद द्वारा की गई है। मेला आरंभ होने से एक सप्ताह पूर्व से ही प्रतिदिन मेला स्थल की नियमित साफ-सफाई कराई गई।
व्यवसायियों के लिए रिक्त भूमि में मार्किंग कर प्लॉट कटिंग की गई तथा व्यवसाय के प्रकार के अनुसार भूमि आवंटित कर क्रमांकित किया गया। वहीं मीना बाजार मेला स्थल में आम नागरिकों के मनोरंजन हेतु बाहर से आए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों के लिए भोजन व्यवस्था एवं मंच संचालन हेतु अस्थायी विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था की गई, जिसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा 25 हजार रुपये की राशि जमा की गई है। मेले के दौरान राजस्व कर्मचारियों द्वारा फुटकर दुकानदारों से 100 एवं 200 रुपये की राशि रसीद काटकर नगर पालिका कोष में जमा कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *