सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को सुबह 7 बजे श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियों से भरे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर ने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछकर उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस यात्रा के लिए जिले के तीनों विकासखंड बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से यात्रियों का चयन किया गया है। यह जत्था बस से रायगढ़ रेलवे स्टेशन, फिर ट्रेन से अयोध्या तक का निशुल्क सफर करेंगे। वहां यात्रियों को सवारी गाड़ी से धाम तक ले जाकर श्रीराम का दर्शन कराएंगे। पूरी यात्रा का खर्च मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। तीर्थ यात्रियों ने जय श्री राम के जयकारा के साथ यात्रा प्रारम्भ की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उप संचालक विनय तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत राधेश्याम नायक, डॉ रामभूषण तिवारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पुष्प की अभिलाषा काव्य का जेल में कैदियों द्वारा सामूहिक पाठ माखनलाल चतुर्वेदी ने वर्ष 1922 में जेल में इसे लिखा था
बिलासपुर, 28 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय श्री माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित कालजयी कविता ’पुष्प की अभिलाषा’ का केन्द्रीय जेल बिलासपुर में सामूहिक पठन किया गया। श्री चतुर्वेदी ने बिलासपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध रहने के दौरान 18 फरवरी 1922 को इस देशभक्ति पूर्ण काव्य की रचना की थी। उप मुख्यमंत्री […]
जल संरक्षण को बढ़ावा देने जिला स्तरीय जल बजट प्रशिक्षण सम्पन्न कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में वाटर बजट की तैयारी
जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देने जिला स्तरीय जल बजट प्रशिक्षण […]

