बलौदाबाजार, 3 फ़रवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 10 से 25 फ़रवरी 2026 तक दवा सेवन अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा उम्र एवं वजन अनुसार दी जाएगी जिनका सेवन स्वास्थ्यकर्मी के सामने करना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिलेवासियो से दवा सेवन अभियान में सहभागिता की अपील की है।
कलेक्टर अपील में कहा है कि फाईलेरिया या हाथीपांव एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है, जो समय पर दवा न लेने पर आजीवन विकलांगता का कारण बन सकती है। निर्धारित तिथि पर दी जा रही दवाइयों का पूरा सेवन करें,अफवाहों पर ध्यान न दें,स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी दवा सेवन हेतु प्रेरित करें।आपकी सहभागिता से ही बलौदाबाजार -भाटापारा जिला फाइलेरिया मुक्त बन सकेगा।आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ और सशक्त जिले की ओर कदम बढ़ाएं।

