छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन शुरू 07 फरवरी अंतिम तिथि


अंबिकापुर, 29 जनवरी 2026/sns/-  भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदित जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म 07 फरवरी 2026 तक विभागीय वेबसाईट  www.eklavya.cg.nic.in पर आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार हेतु 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक तिथि निर्धारित है। वहीं प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 होगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं हेतु नियमावली, प्रवेश नीति एवं प्रवेश परीक्षा से संबंधित समस्त विस्तृत शर्तों का अवलोकन विभागीय वेबसाईट   www.eklavya.cg.nic.in  पर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *