दुर्ग, 28 जनवरी 2026/sns/-खंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक दुर्ग जनपद पंचायत के सभागार में 30 जनवरी को अपरान्ह 02 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समस्त शासकीय योजनाओं की शाखावार 30 दिसंबर 2025 तक की लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन एवं मतस्य पालन) के प्रकरणों की स्वीकृति / अस्वीकृती, आरबीआई के नियमानुसार बैंकवार कृषि ऋण कुल ऋण के 18 प्रतिशत की लक्ष्य प्राप्ति, बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशुपालन एवं मछली पालन के तहत लंबित आवेदन प्रकरणों की स्वीकृति/अस्वीकृती, अटल पेंशन योजना की प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति, जनसुरक्षा योजनान्तर्गत पीएमजेजेबीवाय, पीएमएसबीवाय में किये गये क्लेम दावा और प्रगति, रबी 2025-26 हेतु फसल बीमा के तहत किये जा रहे बीमा के संबंध में, बैंक ऑफ बडौदा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी, दावा रहित जमा राशि कैंप / शिविरों की प्रगति, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत प्रगति और पीएमईजीपी/सीएमईजीपी/पीएमएफएमई लंबित आवेदनों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में विकासखण्ड के सभी बैंकों के जिला समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

