दुर्ग, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के अपंजीकृत बच्चों के लिए आधार पंजीयन शिविर मंगलवार 27 जनवरी से प्रारंभ कर दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जाम्बुलकर ने बताया कि प्रथम चरण में दुर्ग शहरी, भिलाई-01 एवं भिलाई-02 के परियोजना से उक्त शिविर प्रारंभ किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन हेतु जिला ई-गवर्नेस सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर बच्चों का आधार पंजीयन कराएं। मंगलवार को 17 स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 267 नया आधार पंजीयन और 60 आधार अपेडट किया गया।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
राज्यपाल श्री डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी रायपुर, 15 अगस्त 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना जी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि […]
मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात बलरामपुर शहर में 10 किलोमीटर फोरलेन बायपास मार्ग बनाने दिया प्रस्ताव
पररायपुर, 30 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नागपुर, महाराष्ट्र में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान बताया कि निर्माणाधीन अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक-343 में कॉरीडोर योजना के लिए 397.44 […]
कर्मचारियों को मिल रहा टेक्नोलॉजी दक्षता का प्रशिक्षण
रायपुर, 03 सितंबर 2025/sns/- प्रोजेक्ट दक्षः हम होंगे स्मार्ट’ अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आज प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज कार्यपालन अभियंता,लोक निर्माण विभाग, नगर […]

