छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण मरीजों की सुविधाओं, भोजन, दवा एवं स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जीवनदीप समिति के स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें नवनिर्मित ओ.पी.डी. हॉल, नवीन ओ.टी. अतिरिक्त कक्ष, मरचुरी का जीर्णोद्धार व शेड निर्माण, सामूहिक शौचालय निर्माण, पेईंग वार्ड एवं अटल समरसत्ता भवन के के सामने नवीन गार्डन निर्माण, नवीन स्थानान्तरित पोषण पुनर्वास केन्द्र, आपातकालीन, प्रसव, नेत्र, आर्थाे, मेजर तथा माईनर ओ.टी. एवं सी.सी.एच.बी. द्वारा निर्मित लिफ्ट निर्माण, 50 बिस्तरीय सी.सी.एच.बी. के निर्माण का निरीक्षण किया एवं निर्माणाधीन कार्याे को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने चिकित्सालय मे मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का भी जानकारी ली। जिसमें ओ.पी.डी., सर्जरी, भर्ती मरीजों को प्रदाय की जाने वाली भोजन की व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय को नवीन मेडिकल कॉलेज में उन्नयन करने के संबंध में भी पूर्ण जानकारी ली तथा उन्नयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी आने एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने एवं साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर में मरीजो को समुचित सुविधा प्रदान करते हुए दवाई एवं अन्य सामग्री की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त मरीजों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग एवं इनहेसमेंट करने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शीघ्र ही मानव संसाधन एवं उपकरण का प्रस्ताव भेजने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन श्री एस कुजूर, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित सीजीएमएससी एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *