छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्टोरेट में तिरंगे को दी सलामी

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  27 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्टोरेट में गणतंत्र दिवस पर्व पर भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि कलेक्ट्रेट, जिले का एक प्रमुख कार्यालय है, जहां आम जनता का सीधा-सीधा आना जाना रहता है। किसी शाखा में कोई जाए तो वहां के कर्मचारियों का व्यवहार सही हो  और अच्छा व्यवहार होना चाहिए। सभी सरकार कर्मियों को सभी शाखा का काम आना चाहिए। हमेशा पढ़ना, सीखना, अपडेट होना होगा। अच्छा काम करेंगे तो आपके काम को देखते हुए हर कोई आपके काम का सम्मान करेंगे। 3 वर्ष में यह नवीन जिला प्रगति कर रहा है। जिले के विकास और राष्ट्र निर्माण में सभी अपने कार्य से योगदान दें। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कविता, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने ए मेरे वतन के लोगों और कुंज बिहारी गहरे ने संदेशे आते हैं गीत का गायन किया। सभी ने ताली बजाकर हौसला अफजाई किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *