छत्तीसगढ़

संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

बलौदाबाजार, 26 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर आज सुबह 8 बजें संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ महातारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन किया गया।उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, अवधराम टण्डन, निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *