अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026/sns/- आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा ’’मोर मकान मोर आस’’ योजना अन्तर्गत सुभाष नगर अम्बिकापुर में निर्मित आवास आबंटन हेतु विज्ञापन सूचना जारी किया गया है। शासन के निर्देशानुसार आवासों के आबंटन हेतु प्रति आवास दरों का निर्धारण करते हुए आवास आबंटन हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 सायं 05ः30 बजे तक है। पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल पर 16 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक किया जाएगा। दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, दावा आपत्ति का निराकरण 24 फरवरी 2026 सायं 05ः00 बजे तक, अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एवं लॉटरी के माध्यम से आवासों का आबंटन 09 मार्च 2026 को 11ः00 बजे से किया जाएगा। पात्रता शर्तों सहित विस्तृत जानकारी हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 02 से 04 नवंबर तक पुराना गंज मंडी परिसर में-विभागीय स्टॉल होंगे मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
दुर्ग, 30 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही दुर्ग जिला मुख्यालय में भी 02 से 04 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में […]
शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्देशित
कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/- जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी कलेक्टर ने शैक्षणिक परिसर के आसपास […]
कलेक्टर सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने किया स्वेच्छा से रक्तदान
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, श्री […]

