छत्तीसगढ़

मकर संक्रांति के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पाकजाम में बच्चों को कराया न्योता भोज


अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/SNS/-  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को मकर संक्राति के अवसर पर  संकुल केन्द्र बड़ा दमाली के प्राथमिक शाला पाकजाम एवं माध्यमिक शाला पाकजाम के विद्यार्थियों को न्योता भोज कराया। उन्होंने सपरिवार उपस्थित होकर बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को नए वर्ष की डायरी प्रदान की। इस दौरान समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत कुमार पाठक एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक संजीव भारती सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *