सुकमा, 14 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन एवं शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर के निर्देशानुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा जिला-सुकमा में 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “राष्ट्रीय युवा दिवस“ एवं “स्वदेशी संकल्प दौड़“ के आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय नागरिकों में स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, तत्पश्चात छात्र एवं छात्रा वर्ग में श्स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय युवा दिवस“ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागर में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचार एवं दर्शन एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये।
स्वामी विवेकानंद के जयंती पर प्रो. डी सुरेश बाबु, प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अपनाना चाहिए एवं संस्था के प्रो. रामायण प्रसाद टंडन, प्राध्यापक हिन्दी विभाग ने स्वामी विवेकानद जी के धर्म के प्रति स्वामी जी के शिकागो के उद्बोधन का उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर प्रो. शशिकान्त ध्रुवे कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रो. दुष्यंत कुमार, श्री मुकेश कुमार पटेल, श्री अमित मंडल, श्री कुशलराम, सुश्री योगिता मरकाम, सुश्री शोभा क्षत्रिय अतिथि व्याख्याता ने भी अपने विचार मंच पर साझा किये। “स्वदेशी संकल्प“ दौड़ में छात्र वर्ग से यशवंत कुमार प्रथम, शंकरलाल द्वितीय, कुहराम अमित तृतीय तथा छात्रा वर्ग से बारसे मीना प्रथम, मड़कम जमुना द्वितीय, मड़कम सुशीला तृतीय प्राप्त प्रतिभागियों को पुरूस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का संचालन प्रो. दुष्यंत कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में “स्वदेशी संकल्प“ की शपथ का दिलाई गई। इस अवसर पर सभी संकायों के विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे

