कवर्धा, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा नजर आया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष सिनियर सिटीजन द्वारा पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयकारों से परिसर गूंज उठा। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा चारों ओर बेला, गुलाब और रंग-बिरंगे पुष्पों के पौधो से सुशोभित है। जिससे पूरा परिसर और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से रोशनी की जा रही है। राज्योत्सव की इस उल्लासमयी संध्या में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा श्रद्धा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ कन्नौजे और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने किया ईवीएम का त्रैमासिक निरीक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, कांग्रेस से राधेलाल जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी से विकास टंडन सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन […]
शासन जन सामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य कलेक्टर
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश […]
जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाईएक जेसीबी, एक ट्रेक्टर और चार हाईवा जब्त
दुर्ग, 12 फरवरी 2026/sns/- जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किये गये है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह […]

