छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित


रायगढ़, 13 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मिट्ठूमुड़ा सी वार्ड क्रमांक 36, भोलेपारा बी वार्ड क्रमांक 16 तथा आंगनवाड़ी केंद्र विनोबानगर ए वार्ड क्रमांक 24 में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु जारी प्रारंभिक/अंतिम मूल्यांकन पत्रक पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
परियोजना कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार दावा-आपत्ति की अवधि 14 से 23 जनवरी 2026 तक सायं 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *