जांजगीर-चांपा, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए है।जनदर्शन में आज तहसील चांपा अंतर्गत ग्राम सिवनी निवासी श्री रामनारायण राठौर द्वारा पटवारी अभिलेख दुरुस्त करवाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम सिंघुल के श्री मुनेश दास मानिकपुरी द्वारा शासकीय भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त करवाने, ग्राम बेलटूकरी निवासी श्री अजय कुमार राशन कार्ड से नाम कटवाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम सिऊड़ निवासी श्रीमती जामबाई महंत द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कनई निवासी श्रीमती बूंद कुंवर हंसराज ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।
संबंधित खबरें
आबकारी आरक्षक पद के आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय 200 आबकारी आरक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया है। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित है।
पीएम आशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन शुरू 28 फरवरी 2026 अंतिम तिथि
कवर्धा, 03 दिसंबर 2025/sns/-जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा योजना) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसों फसल उगाने वाले किसानों का पंजीयन 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना है। किसान अपने […]
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कवर्धा, 27 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बुधवार को कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान […]

