जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी 2026/sns/- आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता एवं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दिघ्रस्कर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत 01 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े मामलों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 1337 प्रकरणों में कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्प्रिट 2.160 लीटर, देशी मदिरा 227.53 लीटर, कच्ची (महुआ शराब) 4199.920 लीटर एवं 12410 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर कार्यवाही किया गया है।
संबंधित खबरें
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरीकला पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका
रायपुर, 06 अक्टूबर 2025/sns/- सरगुजा जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका सोमवार को विकासखण्ड लखनपुर के रजपुरीकला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां बालिकाओं से मिलकर कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान जब राज्यपाल श्री डेका ने बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या […]
आपातकाल अपने राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश – सांसद श्री महेश कश्यप देश में संविधान सर्वोच्च-विधायक श्री किरण सिंह देव आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया संविधान हत्या दिवस
जगदलपुर, 26 जून 2025/sns/- वर्ष 1975 में 25 जून के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाया गया था। इसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के मीसाबंदी और उनके परिजन को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की […]
राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में लगातार हो रहे विकासवित्त मंत्री श्री चौधरी ने किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ, रजत जयंती की दी बधाई स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
रायगढ़, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई […]



