बलौदाबाजार, 9 जनवरी 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों में ललित पिता सियाराम निवासी ग्राम बिनौरी, तहसील पलारी एवं भूषण पिता फुलुराम, निवासी ग्राम गिधपुरी, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के लू लगने एवं तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।


