उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएँ
सब्जी विक्रेताओं व गुमटी संचालकों की पीड़ा सुनी उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने, शीघ्र निराकरण का आश्वासन
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में जनदर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के पास सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं, गुमटी संचालकों एवं रोज़ी-रोटी कमा कर जीवन यापन करने वाले नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सभी की बातें संवेदनशीलता के साथ सुनीं और आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याएँ हैं, उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
श्री मिश्रा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विधायक से सीधे संवाद कर अपनी बात को गंभीरता पूर्वक रखे ।



