छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी का कार्य पकड़ रही गतिउपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए किसान ला रहे धान

समाचार
जिले में धान खरीदी का कार्य पकड़ रही गति
उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए किसान ला रहे धान

 *रायपुर,18 नवम्बर 2025/* छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश भर में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ कर दिया गया है। कोंडागांव जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में सुचारु रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच उत्साह और संतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
आज ग्राम पंचायत गिरोला में किसान भोमराज दीवान, जिनके पास 4 एकड़ 16 डिसमिल भूमि है, ने अपने द्वारा उपजाए गए 56 क्विंटल धान की बिक्री कर खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पेयजल, तौल व्यवस्था और टोकन प्रणाली जैसी सुविधाएँ सुचारु रूप से उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
केंद्र के प्रबंधक श्री रमेश कुमार नेताम ने बताया कि धान खरीदी की प्रक्रिया आरंभ की गई है। गिरोला उपार्जन केन्द्र में कुल 7 किसानों के टोकन काटे गए हैं, जिनसे 362.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। किसानों का कहना है कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था और भी व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाली नीतियों के कारण यह संभव हो रहा है। किसान बताते हैं कि सरकार द्वारा की गई समयबद्ध तैयारियों से उन्हें उचित मूल्य, आसान प्रक्रिया और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *