छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का किया गया व्यापक आयोजन


राजनांदगांव, 08 जनवरी 2026/sns/-शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का सफल एवं व्यापक आयोजन किया गया।
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को क्यूआर कोड के माध्यम से शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिससे ग्रामीण सरलता से योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। आवास दिवस के संबंध में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी के संबंध में हितग्राहीवार चर्चा की गई। आवासों में सामग्री, राजमिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट की उपलब्धता की समस्या हेतु स्वसहायता समूह के सदस्यों से सामूहिक चर्चा कर निराकरण किया गया। मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *