छत्तीसगढ़

नशे से मुक्ति की दिशा में पहल

मोहला, 08 जनवरी 2026/sns/- समाज में बढ़ती नशाखोरी की समस्या के समाधान हेतु जिला जिला मुख्यालय मोहला में एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है तथा इसका संचालन समता जनकल्याण समिति, राजनांदगांव द्वारा किया जा रहा है। पुनर्वास केंद्र में शराब, गांजा, चरस, अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की लत से ग्रसित व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए आवास एवं पौष्टिक भोजन, नियमित चिकित्सकीय जांच, प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों द्वारा परामर्श, योग, ध्यान, व्यायाम, मनोरंजन गतिविधियाँ एवं इंडोर गेम्स की समुचित व्यवस्था की गई है। नशाग्रस्त व्यक्ति स्वयं अथवा उनके परिजनों के माध्यम से, साथ ही विभागीय संदर्भ के अंतर्गत कार्यालयीन समय में केंद्र में भर्ती हो सकते हैं। समाज कल्याण विभाग एवं पुनर्वास केंद्र प्रबंधन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नशे से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार हेतु प्रेरित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। यह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र महावीर राइस मिल के बाजू, मानपुर रोड, मोहला में स्थित है। अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु प्रभारी प्रबंधक एवं एडुकेटर श्री सुरेंद्र कुमार देवदास मोबाइल नंबर 8450066058, स्टाफ नर्स श्रीमती फुलेश्वरी निषाद मोबाइल नंबर 9179734704 अथवा समता जनकल्याण समिति, राजनांदगांव मोबाइल नंबर 8319427742 से संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि यह केंद्र केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों हेतु संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *