छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

 मोहला, 08 जनवरी 2026/sns/- भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रित शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश से संबंधित नियमावली, प्रवेश प्रक्रिया वर्ष 2026-27 का विस्तृत विवरण तथा ऑनलाइन पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in  पर उपलब्ध है, जहां इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उसका सुधार दिनांक 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक किया जा सकेगा। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 01 मार्च 2026, दिन रविवार को किया जाएगा।संबंधित पालकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें तथा प्रवेश परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *