छत्तीसगढ़

विधायक मोतीलाल साहू ने किया वसुधैव कुटुम्बकम सोसायटी के ‘लोगो’ का विमोचन

विधायक मोतीलाल साहू ने किया वसुधैव कुटुम्बकम सोसायटी के ‘लोगो’ का विमोचन
नववर्ष मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर 4 जनवरी 2026/ विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू ने कल कमल विहार सेक्टर-6 के नवगठित “वसुधैव कुटुम्बकम वेलफेयर सोसायटी” के लोगो का विमोचन किया। सोसायटी द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि कमल विहार की समस्याएं अनेक हैं। इन समस्याओं का सब मिलकर चरणबद्ध ढंग से निराकरण का प्रयास करेंगे। उन्होंने वसुदेव कुटुम्बकम् के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारा हिन्दू संस्कार और संस्कृति जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है। इसका नाम का बहुत वृहद और विशाल अर्थ है और इस नाम के अनुरूप हम काम कर पायें ऐसा प्रयास करना चाहिए। आप एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इसमें सफलता जरूर मिलेगी।
विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर सभी को छेर- छेरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें हमारी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ता है। दान और त्याग की सीख देता है। हमें अपनी संस्कृति और संस्कार से जुड़े रहना चाहिए।

पार्षद मनोज जांगड़े ने भी नवगठित सोसायटी के लिए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सोसायटी के शिवांक मिश्रा, अनुष्का शर्मा, सौम्या शर्मा, गुंजन ठक्कर, अपराजिता मिश्रा और पार्थ ठक्कर एवं महिला सदस्यों में इंद्रावती कुशराम,भूमिका ठक्कर, ऋचा मिश्रा, मोहिनी राबड़े़, दुलारी गुप्ता, रीना शर्मा, भारती शर्मा, जान्हवी खुबनानी और नीलकमल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख जितेन्द्र कुमार साहू, भरत ठक्कर, आकाशदीप शर्मा, मनीष कुमार मिश्रा, रितेश मिश्रा, रोहित शर्मा और भरत राजपुरोहित कार्यक्रम संयोजक के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, राणा कुमार सिंह और प्रदीप खुबनानी ने भी अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ सदस्यों में श्री अश्विनी शर्मा एवं श्री रामेश्वर विश्वकर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मनीष कुमार वर्मा, अजय डेकाटे, संजय डेकाटे, दीपक गुरुवंशी, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुषमा मिश्रा एवं विंदेश्वरी चंद्रवंशी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती इंद्रावती कुशराम ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *