बिलासपुर, 02 जनवरी 2026/sns/- रामसर साइट घोषित होने के बाद कोपरा जलाशय में मछली मछली मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मछलीपालन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सरकार द्वारा बिलासपुर शहर के नजदीक कोपरा जलाशय को एक माह पहले रामसर साइट घोषित किया गया है। बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पक्षियों का यह बसेरा है। बड़ा लुभावना दृश्य शीतकाल में यह तालाब बिखेरता है। मछलीपालन विभाग ने आसपास के ग्रामों में मछली मारने की मनाही संबंधी सूचना की मुनादी कराया है। प्रमुख रूप से इनमें सैदा , बेलमुंडी, कोपरा, सकरा, बूटेना, अमसेना, बहुतराई, पाड़ एवं सरसेनी के सरपंचों को भी इसकी सूचना से अवगत कराकर मछली मारने पर विभाग को सूचित करने कहा गया है। मछली मारते पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा गुणवत्ता में आ रहा सुधार शासकीय प्राथमिक शाला घटोन में अब दो शिक्षक अभिवावकों ने पहल के लिए जताया आभार
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत सरगुजा जिले के सुदूर पहाड़ी अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस पहल किए गए है। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में घटोन में शासकीय प्राथमिक शाला को विशेष लाभ मिला है। अब इस विद्यालय में एक […]
विधानसभा संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
विधानसभा संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जगदलपुर, 27 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक को मददेनजर रखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा उक्त अवधि में विधानसभा से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल मोबाइल नंबर 77729-84676 को नोडल […]
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 14 नवम्बर तक
बिलासपुर, 4 नवम्बर 2025/sns/-अरपांचल प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित जबड़ापारा बिलासपुर के मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक दोपहर 12 बजे समिति कार्यालय में लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। आपत्तियों का निराकरण कर सूची का अंतिम प्रकाशन 14 […]

