बिलासपुर, 02 जनवरी 2026/sns/ – कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि तैयार कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है। जिसमें ब्रेल के साथ ही लो-विजन के दृष्टिबाधितों का ध्यान रखते हुये सभी शासकीय सामान्य अवकाश, एैच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर को ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ब्रेल लिपि कैलेण्डर की प्रसन्नता करते हुये कहा कि सामान्य लागों के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण बिलासपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी। विमोचन के समय एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री टीपी भावे, उपनियंत्रक श्रीमति बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकार, श्री दीक्षांत पटेल, श्री आर पी मण्डल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा मौजूद थे।0
संबंधित खबरें
मुस्कुराइए कि आप आंगनबाड़ी केंद्र में हैं
राजनांदगांव 16 जुलाई 2025/sns/- नन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं, उम्मीद और आशाओं के दीप हैं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 भोथीपार खुर्द, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 सिंघोला एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 भोथीपार खुर्द में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा […]
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणी करण छानबीन समिति की बैठक सम्पन्न17 प्रकरणों पर की गई सुनवाई 06 प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण, आदेश जारी करने के निर्देश
रायपुर, 13 फरवरी 2026/sns/-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक हुई। बैठक नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में संपन्न हुई। आज की बैठक में कुल 17 प्रकरणों की समीक्षा एवं सुनवाई की […]
उपभोक्ता आयोग ने दिलाई बीमा क्षतिपूर्ति राशि
बलौदाबाजार,14 अगस्त 2025/sns/- बीमा कम्पनी द्वारा दुर्घटना में मृत्यु होने पर व्यक्तिगत दुर्घटना दावा की बीमा क्षतिपूर्ति की राशि नहीं प्रदाय किये जाने के मामले में उपभोक्ता आयोग द्वारा बीमा कम्पनी को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए मृतक के पिता, नॉमिनी को दुर्घटना की राशि 15,00,000 रुपये तथा अन्य व्यय प्रदाय किये जाने […]

